नगर निगम का इंजीनियर निकला धनकुबेर, संपत्ति, गहने और जमीन देख हैरान रह गई विजिलेंस

पूर्णिया. बिहार के रिश्वतखोर और धनकुबेर अधिकारियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है. इस कड़ी में एक और करोड़पति इंजीनियर के घर विजिलेंस की टीम ने दबिश दी है. मामला पूर्णिया से जुड़ा है जहां के नगर निगम के जूनियर इंजीनियर शिव शंकर सिंह के खिलाफ ये कार्रवाई हुई. विजिलेंस की टीम ने पूर्णिया, सहरसा और पटना स्थित आवास में छापेमारी की. इस दौरान उनकी अकूत संपत्ति सामने आई.

पटना में जूनियर इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी करती विजिलेंस की टीमपूर्णिया में निगरानी के डीएसपी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि सिर्फ पूर्णिया स्थित उनके आवास से करीब 2 लाख रूपये नगद, डेढ़ सौ ग्राम जेवरात, बैंक के दो लॉकर, अलग-अलग बैंकों के 10 पासबुक और पोस्ट ऑफिस में भारी इन्वेस्टमेंट के कागजात मिले हैं.  इसके अलावा शहर के ऊफ्रेल चौक स्थित बायपास में करोड़ो रूपये मूल्य का गोदाम का कागजात भी मिला है. अभी तक इनके दो बैंक लॉकर सामने आए हैं, जिसमें एक को खोल कर जांच की गई तो उस लॉकर से जेवरात मिले हैं. उसका आंकलन किया जा रहा है.

करीब 25 लाख के इन्वेस्टमेंट का पेपर भी मिला है. निगरानी डीएसपी विकास श्रीवास्तव ने कहा कि आय से एक करोड़ 21 लाख रुपये अधिक की संपत्ति के मामले में निगरानी थाना में कांड संख्या 54/ 2022 दर्ज हुआ था. इसके बाद 14 सदस्य टीम पूर्णिया पहुंची जहां निगरानी डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. पूर्णिया के अलावा सहरसा स्थित आवास पर भी जमीन के कई कागजात और बैंक पासबुक मिले हैं, वहीं पटना में भी इनका आवास है. उन जगहों पर भी छापामारी की जा रही है. सबका कैलकुलेशन कर आगे बताया जाएगा. गौरतलब है कि जेई शिव शंकर सिंह पिछले 25 सालों से पूर्णिया नगर निगम में पदस्थापित हैं. फिलहाल निगरानी टीम कि जांच जारी है. देखना है कि और क्या-क्या खुलासा हो पाते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.