दीपावली और छठ पूजा को लेकर डीएम ने दिए गई जरूरी दिशा-निर्देश

मुजफ्फरपुर : दीपावली व छठ पर्व के पूर्व साफ-सफाई और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम प्रणव कुमार ने की।

छठ घाटों के सफाई को लेकर डीएम ने नगर निगम को छठ घाटों की सफाई करने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने व घाटों पर आतिशबाजी न छोड़ने का निर्देश दिया।

वॉच टावर, यूरिनल, कंट्रोल रूम, चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निजी नाव के परिचालन पर पूर्णत: रोक लगा रहेगा।

सभी घाटों पर नाविक, लाइफ जैकेट, महाजाल, गोताखोर की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम क्यूआरटी के रूप में उपलब्ध करेंगी।

सभी अंचलाधिकारियों से घाटों के निरीक्षण कर अविलंब प्रतिदवेदन भेजने का निर्देश दिया गया। खतरनाक घाट चिन्हित कर बैरिकेडिंग करने तथा खतरनाक घाट को बैनर के माध्यम से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता राजस्व, पूर्वी, पश्चिमी एसडीओ सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.