गया में मालगाड़ी बेपटरी, कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज कम तो कुछ के रूट बदले, जानें….

बड़ी खबर है कि धनबाद मंडल के कोडरमा और मानपुर रेलखंड के मध्य गुरपा स्टेशन पर आज सुबह 6.24 बजे ब्रेक फेल होने के कारण कोयला लदी एक मालगाड़ी के 53 वैगन पटरी से उतर जाने के बाद दर्जन भर ट्रेनों का रूट प्रभावित हुआ है. मालगाड़ी गया की ओर आ रही थी. मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे ने अप व डाउन लाइन की दर्जन भर ट्रेनों का रूट बदल दिया है जबकि आसनसोल से खुलने वाली 13545 आसनसोल-गया ट्रेन का परिचालन आज 26 अक्टूबर के लिए रद्द कर दिया है. पहाड़पुर स्टेशन सहित विभिन्न स्टेशनों पर यात्री परेशान रहे.

मालगाड़ी दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बरवाडीह, गया, नेसुचबो गोमो, धनबाद से दुर्घटना राहत यान और अधिकारियों की टीम को घटना स्थल पर भेजा गया है. धनबाद मंडल के अंतर्गत गुरपा में मालगाड़ी के अवपथन के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा हेतु जारी रेलवे हेल्पलाइन- DHANBAD –8102928627, GOMOH–9471191511,  KODERMA–9334837103. प्रभावित ट्रेनों की जानकारी आप यहां देख सकते हैं.

इन ट्रेनों के स्टॉपेज किए गए कम

– बुधवार को 13305 धनबाद-डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेशन गोमो पर रोक दिया गया.
– 13553 आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस धनबाद तक ही जाएगी.
– 13546 गया-आसनसोल एक्सप्रेस का टनकुप्पा तक ही परिचालन होगा.
– आज 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस गया तक ही जाएगी.

बदले गए इन ट्रेनों के रूट

– बुधवार को 12381 हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस वाया आसनसोल-झाझा, पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते नई दिल्ली जाएगी.
– 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को वाया आसनसोल-झाझा, पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते ले जाया जा रहा है.
– 12365 पटना-रांची एक्सप्रेस ट्रेन वाया गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी के रास्ते रांची जाएगी.
– 12319 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस ट्रेन को आसनसोल-झाझा, पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते आगरा कैंट ले जाया जाएगा.

24 और 25 को खुली ट्रेनों के रूट भी बदले

25 अक्टूबर को बीकानेर से खुली 12260 बीकानेर-सियालदह एक्सप्रेस, अजमेर से खुली 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस और नई दिल्ली से खुली 12382 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस और 24 अक्टूबर को जम्मूतवी से खुली 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस वाया गया-किऊल-झाझा के रास्ते अपने-अपने गंतव्यों पर पहुंचेंगी. इसी तरह 25 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनस से खुली 12444 आनंद विहार टर्मिनस-हल्दिया एक्सप्रेस वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा-आसनसोल के रास्ते, नई दिल्ली से खुली 12802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस वाया डेहरी ऑन सोन-गढवा रोड-बरकाकाना-मुरी के रास्ते जाएगी. साथ ही 25 को ही पुरी से खुली 12801 पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस वाया राजाबेरा-भंडारीडीह-(बरकाकाना छोड़कर)-गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन के रास्ते जाएगी.

पूर्णिया-रांची जाने वाले ट्रेनों के रूट में भी बदलाव

26 अक्टूबर को हटिया से खुलने वाली 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस वाया चंद्रपुरा-कतरासगढ़-धनबाद-प्रधानखंटा-झाझा-किउल-दिनकर ग्राम सिमरिया के रास्ते और 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस वाया गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी-लोहरदगा-रांची के रास्ते जाएगी.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading