घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में बिहार के गोपालगंज जिले में पूरा परिवार तबाह हो गया। मामला उचकागांव थाना क्षेत्र का है। यहां के एक शख्स पर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारने का आरोप लग रहा है। दंपती को तीन बच्चे भी हैं।
गला रेतकर पत्नी को मार डाला
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बाबा भूतनाथ बड़वा धाम आश्रम से मीरगंज जाने वाले मुख्य पथ पर स्थित एक निर्माणाधीन आवास में पति ने अपनी प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति मौके से फरार हो गया। घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है।
शादीशुदा महिला से था संबंध
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के लुहसी गांव निवासी राकेश गुप्ता का विवाह लगभग 13 वर्ष पहले भोरे थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव निवासी मुन्नी देवी के साथ हुआ था। इस दौरान दोनों के 3 बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि लगभग छह वर्ष पहले राकेश का समीप के राजापुर गांव की दूसरी जाति की एक शादीशुदा महिला से अंतरंग संबंध चल रहा था।
कोर्ट मैरिज करने की है चर्चा
दोनों के आपस में कोर्ट मैरिज करने की भी चर्चा चल रही है। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जिसको देखते हुए प्रतिदिन रात में खाना खाने के बाद पत्नी अपने पति के बड़वा धाम आश्रम के समीप स्थित मकान पर चली आ रही थी। इसी दौरान मंगलवार की देर रात पति द्वारा पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दिया गया।



