पटना : मोकामा विधानसभा उपचुनाव में भयमुक्त मतदान के लिए 14 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल तैनात किए जाएंगे। आठ कंपनी पहुंच गई और 30 अक्टूबर तक छह कंपनी और पहुंचेगी। थाना स्तर पर सुपर जोनल दंडाधिकारी और 10 जगहों पर जोनल दंडाधिकारी की तैनाती होगी। दो दिनों में लाइसेंसी शस्त्र का थाने में सत्यापन नहीं कराने वालों के घर चौकीदार के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा।
फिर भी सत्यापन नहीं कराया तो लाइसेंस निलंबन और शस्त्र जब्त किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार को मोकामा में पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को कर्तव्य की जानकारी दे। डीएम ने बताया कि मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 35 सेक्टर, 10 सुपर सेक्टर, 4 जोनल, दो सुपर जोनल दंडाधिकारियों के साथ पांच एसएसटी और तीन फ्लाईंग स्क्वायड लगातार क्रियाशील रहेंगे।
विधि-व्यवस्था की समीक्षा में पाया गया कि करीब 50 प्रतिशत लोगों ने लाइसेंसी शस्त्र का सत्यापन नहीं कराया है। इसी तरह दबंग और दागी लोगों से बंध पत्र भराने में संख्या बहुत कम है। डीएम ने दो दिनों में शस्त्र सत्यापन नहीं कराने वालों के घर चौकीदार से नोटिस भेजें। फिर भी सत्यापन नहीं कराया तो लाइसेंस निलंबन और शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई की जाएगी।
वोटर को डराने, धमकाने, प्रभावित करने और प्रलोभन का प्रयास करने वालों पर उड़न दस्ता नजर रखेंगे। शत प्रतिशत बूथों का सत्यान कर क्रिटिकल बूथों पर सतत निगरानी रखा जाएगा। सभी गतिविधियों पर फ्लाईंग स्कावयड, वीडियो सर्विलांस टीम पैनी नजर रखे हुए है।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि दबंग, दागी और असामाजिक तत्वों से बंध पत्र भराना है। बंध पत्र भरने वालों की संख्या बहुत कम है। डीएम ने बंध पत्र भराने वालों की संख्या बढाने का निर्देश दिया। बताया गया कि सभी बूथों पर न्यूनतम सुविधा के बतौर रैंप, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत, साईनेज, हेल्पडेस्क अनिवार्य होगा।






