छठ को लेकर सूती साड़ियों की बढ़ी मांग, दो सौ से लेकर 10 हजार तक की साड़ियां

मुजफ्फरपुर : छठ महापर्व को लेकर कपड़ा बाजारों में चहल-पहल तेज हो गई है। मोतीझील, सूतापट्टी, शीतला गली, कल्याणी, सरैयागंज सहित अन्य चौक-चौराहों पर कपड़ों की दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। छठ में सूती साड़ियों की महत्ता है, इसलिए इनकी खूब मांग है।

इस बार सूती साड़ी में एक से बढ़कर एक डिजाइन उपलब्ध हैं। फोटो: जागरणग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार सूती साड़ी में एक से बढ़कर एक डिजाइन उपलब्ध हैं। बड़े छाप वाले सूती साड़ी के अलावा कांजीबरम काटन, बैंगलोर काटन, मैसूरी, चंदेरी आदि साड़ियां दो सौ से लेकर 1500 रुपये तक में बिक रही हैं।

साड़ी दुकानदान पप्पू कुमार के मुताबिक महिलाएं घाटचोला सूती साड़ी खूब पसंद कर रही हैं। हालांकि यह थोड़ी महंगी है। दो हजार से लेकर पांच हजार तक रेंज में उपलब्ध है। सुतापट्टी स्थित कपड़े के होलसेल व्यापारी राजकुमार मुंशी ने बताया कि हर वर्ग को ध्यान पर रखकर साड़ियां मंगवाई गई हैं।

दो सौ से लेकर 1500 तक के रेंज में बाडर वाली चुनरी साड़ी के अलावा एक से बढ़कर एक चंदेरी, मैसूरी, कांजीबरम साड़ियां उपलब्ध हैं। महिलाएं इसे खूब पसंद कर रही है। वहीं डिजाइनर गाउन एवं सलवार सूट लड़िकयों को आकर्षित कर रहे हैं।

रेडिमेड दुकानदार स्वराज अग्रवाल ने बताया कि मुंबई, दिल्ली और कोलकाता से बाल गाउन पांच से लेकर दस हजार के रेंज में मिल जाएंगे। नाइडा स्टाइल सूट 1500 से लेकर 4000 में बिक रही हैं।

कुलदीप सिंह ने बताया कि लड़कियों को जहां लहंगा व कुर्ती सलवार जच रही है तो बच्चे व युवा जिंस व शर्ट की खरीदारी करने में व्यस्त हैं। युवाओं में भगवा एवं पीले गमछे का क्रेज है। बाजार में इन रंगों के गमछे व तौलियों की अच्छी डिमांड है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading