किसी भी तरह का समारोह हो, बिना डांस किए पार्टी पूरी नहीं होती है. खासतौर पर अगर बात शादियों की करें तो लोगों के एक से बढ़कर डांस मूव्सस देखने को मिलते हैं. कुछ दिल को छू जाते हैं, तो कुछ हंसा-हंसा कर बुरा हाल कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे.
सोशल मीडिया पर नागिन डांस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स डांस करते-करते बिल्कुल नागिन की तरह फन मारने लगा. वीडियो को देखने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो में ध्यान खींच रहे इस वीडियो में एक शख्स नागिन डांस करता नजर आ रहा है, जो खुद को नागिन समझकर लहरा रहा है.
नागिन डांस करते-करते बन गया नाग
शादी-बारातमें नागिन डांस का एक अलग ही जुनून होता है. जब लोग एक बार ये लहरदार डांस करना शुरू करते हैं तो खुद को ही भूल जाते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में नागिन डांस करते-करते शख्स अपने आप को असली नाग समझने लगता है. देखते ही देखते वीडियो में शख्स अपने आसपास डांस कर रहे लोगों को देखकर दौड़-दौड़कर फन मारने लगता है. वीडियो में शख्स डांस करते हुए लोगों को फन मारते इस आदमी को देखकर आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे.
लोगों को मज़ेदार लगा वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये मजेदार वीडियो ऑफिशियल वायरल क्लिप नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है, जबकि 2500 से भी ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. इंटरनेट पर वायरल इस नागिन डांस को देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. ज्यादातर लोगों ने इस आदमी की कला पर हंसने वाले इमोजी से रिएक्ट किया है.




