कर्मचारी राज्य बीमा के तहत खुलेगा अस्पताल, कर्मचारियों को होगी सुविधा, कहां-कहां खुलेगा अस्पताल, जाने विस्तार से….

मुजफ्फरपुर : कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत बेला औद्योगिक परिसर में अस्पताल का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन चयन की कवायद शरू है।

कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत अस्पताल संचालित होगा। प्रतीकात्मक फोटो

जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के लिए मुजफ्फरपुर समेत राज्य के नौ जिलों में यह अस्पताल खोला जाएगा। इसके लिए श्रम संसाधन विभाग ने पहल शुरू की है।

बताया जाता है कि यह अस्पताल मुजफ्फरपुर के साथ-साथ समस्तीपुर के मुक्तापुर स्थित श्रम कल्याण केंद्र, दरभंगा के लहेरियासराय, वैशाली के हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र, बेगूसराय के आईओसीएल परिसर

भागलपुर के बरारी स्थित औद्योगिक क्षेत्र व कहलगांव स्थित एनटीपीसी, पटना के बाढ़, औरंगाबाद के नवीनगर व पूर्णिया शहर में अस्पताल खोला जायेगा। कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत अस्पताल संचालित होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading