छुपकर मिलते थे प्रेमी-प्रेमिका, गांव वालों ने पकड़कर करवा दी शादी और वायरल हो गया वीडियो

मुंगेर. बिहार से एक प्रेम-प्रसंग वह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की शादी करवा दी है. प्रेमिका से मिलने प्रेमी पहुंचा था, तभी ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर शादी करवा दी और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. यह पूरा मामला मुंगेर ज़िले के टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धौरी पंचायत के गोखुलचक गांव का है. प्रेमी जोड़े की शादी कराने के बाद यह गांव भी चर्चाओं में आ गया है.

बताया जा रहा है कि हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में मझगांय पंचायत के नजरी गांव के सोनू कुमार का प्रेम प्रसंग गोखुलचक की हेमा कुमारी के साथ पिछले 6 माह से चल रहा था. दोनों अक्सर परिवार और गांव वालों से छिपकर मिला भी करते थे. इसी बीच मंगलवार देर रात सोनू जब हेमा से मिलने गोखुलचक पहुंचा, तब ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई. इन लोगों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने युवक के साथ-साथ युवती से भी पूछताछ की. दोनों प्रेमी जोड़े ग्रामीणों के समक्ष शादी के लिए राज़ी हो गए.

मांग भरने का वीडियो ऐसे हुआ वायरल

प्रेमी-प्रेमिका को एक साथ पकड़े जाने पर अफवाहें भी फैलने लगी थीं, लेकिन तब इन पर विराम लगा जब ग्रामीणों ने प्रेमी युगल सोनू और हेमा की शादी करा दी. यही नहीं, ग्रामीणों ने युवक के घर वालों को भी भी सूचित कर दिया. इधर, हेमा की मांग में सिंदूर भरने के दौरान किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर अपलोड कर दिया. अब यह वीडियो मुंगेर ज़िले में तेज़ी से वायरल हो रहा है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading