समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक बीपीएससी टीचर पति, पत्नी और वो का शिकार हो गया। बीवी को मनाने और गर्लफ्रेंड को समझाने में विफल शिक्षक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। टीचर प्रेमिका उस पर बीवी को तलाक देकर उससे शादी करने और परिवार छोड़ने का दबाव बना रही थी। वह प्रेशर नहीं झेल सका और फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता के बयान पर प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है।


जानकारी के मुताबिक तरुण और राइमा की शादी साल 2017 में हुई थी। 2023 में दोनों को बीपीएससी के तहत नौकरी मिली। दोनों की पोस्टिंग समस्तीपुर में हुई। मुसरी घरारी में फ्लैट लेकर तरुण और राइमा रहते थे। इसी बीच तरुण का संपर्क नालंदा की एक युवती से हो गया जो खुद भी टीचर है। दोनों के बीच मुजफ्फरपुर में दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए तो गर्लफ्रेंड ने तरुण पर राइमा को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाने लगी। उसने कहा कि राइमा से तलाक ले लो।

बात बढ़ी तो राइमा ने हल निकाला। उसने सौतन के साथ एडजस्ट करने की मंजूरी भी दे दी। लेकिन प्रेमिका को यह मंजूर नहीं था। वह तलाकर लेकर उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई और पुलिस कंप्लेन की धमकी देने लगी। तरुण इतना दबाव नहीं झेल पाया उसने अपने फ्लैट में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली।
