वैशाली : बिहार में ऊंचे टावर वाला इश्क इन दिनों जोरों पर है। वैशाली के महनार में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती ने पूरे इलाके की बत्ती गुल कर दिया है। वह एक लाख 32 हजार वोल्ट वाले हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई है। युवती मोबाइल लेकर टावर के टॉप पर जाकर बिजली के तार के पास ऐंगल पर बैठ गई है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। उसकी जान की खतरे को देखते हुए लाइन काट दिया गया है।

महनार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। एसडीएम नीरज कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। मोबाइल पर एसडीएम उसे समझा रहे हैं वह मौके पर लड़के को बुलाकर वहीं शादी कराने की जिद पर अड़ी है। सोमवार को सीवान में भी एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोग युवती को नीचे उतरने के लिए समझाने में जुटे हैं। सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के झुरुखिया के पास एनटीपीसी बाढ़ से उतर प्रदेश जाने वाली बिजली के हाई टेंशन तार के टावर है। युवती अपनी प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। जब लोगों की नजर युवती पर पड़ी तो देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम एवं महनार एसडीओ नीरज कुमार, सहदेई थाना के पुलिस पदाधिकारी ध्रुव सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उसे समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन युवती नहीं मानी। समाचार लिखे जाने तक युवती टावर के बिल्कुल ऊपर बैठी हुई थी।

बताया गया कि युवती की जिद है कि जब तक उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं होगी वह नीचे नहीं उतरेगी। उसके परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं। प्रेशर बनाने के लिए उसने यह कदम उठाया है। हाईटेंशन टावर पर चढ़ने की वजह से स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई है। युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी है और इसी कारण उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस और परिजन मौके पर मौजूद हैं और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किया जा रहा है।
इससे पहले मुजफ्फरपुर में फिल्म शोले वाला ड्रामा देखने को मिला। एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी के लिए करीब 300 फीट उंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। गर्लफ्रेंड से शादी कराने का आश्वासन देकर काफी मशक्कत के बाद उसे उतारा जा सका। इस दौरान करीब चार घंटे तक भीड़ जुटी रही और पुलिस के अधिकारी हलकान रहे।