बिहार में थानेदार का खौ’फनाक फैसला, सर्विस रिवॉल्वर से गो’ली मा’रकर खु’दकुशी की

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में एक थानाध्यक्ष ने खुदकुशी कर ली। हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने अपने किराए के मकान पर सोमवार की देर शाम खुद को गोली मार ली। करीब 15 दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने उन्हें जढ़ुआ का ओपी प्रभारी बनाया था।

आशंका कि प्रभारी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ही खुद को गोली मारी है। घटना की सूचना पर किराए के मकान पर एसपी, डीएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। छानबीन की जा रही है। कौशल कुमार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसपी विक्रम सिहाग मौके पर पहुंच कर अपने स्तरसे छानबीन कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कौशल कुमार 2019 बैच के दारोगा थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने पूरे मामले की जानकारी ली।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वैशाली पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना नगर के बैंक कॉलोनी की है। कौशल कुमार वहीं एक किराये के मकान में रहते थे। पुलिस मकान में छानबीन कर रही है। वहां रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading