सोमवार को मुजफ्फरपुर क्षेत्र के ग्राम पागा लक्ष्मी में एक युवक की नदी में डूबने से मौ’त हो गई। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नरेश पंडित के पुत्र प्रिंस कुमार(19) बागमती में नहाने गया था, जिस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक भाई बहनों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव की तलाश जारी है।

हादसे को हुए 24 घंटे हो गए है अभी तक शव बरामद नहीं की गई है। मृतक के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है, मां बार-बार बेहोश हो जा रही। इस घटना से पुरे गांव में मातम पसर गया है।


