आशुतोष कुमार ने अनंत सिंह की पत्नी के समर्थन में किया चुनाव प्रचार, भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान

मोकामा : राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को मोकामा विधानसभा चुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनंत सिंह की पत्नी नीलम जी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान उन्होंने गांव में जाकर लोगों को अपना बहुमूल्य वोट नीलम जी को देकर भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह मोकामा के बेटे को सरकार ने सम्मान दिया वह भाजपा को नहीं पचा। अपने वोट की ताकत से मोकामा की जनता उसका बदला लेंगे। आशुतोष कुमार ने कहा कि नीलम सिंह अजेय है, और रिकॉर्ड मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचेगी।

इस चुनाव प्रचार में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के साथ राष्ट्रीय जन जन पार्टी के बिहार प्रदेशध्यक्ष सतीश कुमार टुन्ना जी, राष्ट्रीय सचिव सोनू शंकर, राष्ट्रीय विस्तारक राकेश कुमार पवन, मोतिहारी जिलाध्यक्ष मणिकांत पांडेय, अनीश कुमार और मोकामा के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

प्रचार के दौरान बिहार सरकार के पूर्व कानून मंत्री तथा वर्तमान एमएलसी कार्तिकेय मास्टर जी, बोचहा विधायक अमर पासवान भी आशुतोष कुमार के साथ थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading