मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने वोकेशनल कोर्स की 11 परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की तिथि जारी किया है। छात्र-छात्राएं तीन से 15 नवंबर तक आनलाइन माध्यम से परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके बाद परीक्षार्थी भरे हुए फार्म का प्रिंट आउट निकालकर उसकी हार्ड कापी व परीक्षा शुल्क संबंधित कालेज और विभाग में जमा कराएंगे।
परीक्षा नियंत्रक डा.संजय कुमार ने बताया कि नवंबर में ही वोकेशनल कोर्स की परीक्षाएं शुरू होंगी। बीबीए, बीसीए, एमबीए व एमसीए की परीक्षा के लिए तीन से 15 नवंबर तक फार्म भराएगा।
इसके बाद परीक्षार्थी फार्म का प्रिंट आउट संस्थान में जमा कराएंगे। संबंधित संस्थान के प्राचार्य और निदेशक को कहा गया है कि फार्म के सत्यापन के समय सभी जानकारियों का नामांकन के समय दी गई जानकारी से मिलान कराएं, ताकि एडमिट कार्ड में गड़बड़ी नहीं हो सके।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वोकेशनल के चार कोर्स के 11 सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी है। इसमें बीबीए व बीसीए के सत्र 2021-24 के द्वितीय सेमेस्टर, सत्र 2022-23 के तृतीय सेमेस्टर व सत्र 2019-22 के पांचवें सेमेस्टर, एमबीए सत्र 2021-23 के द्वितीय सेमेस्टर व सत्र 2020-22 के तृतीय सेमेस्टर, एमसीए सत्र 2021-24 के द्वितीय सेमेस्टर, सत्र 2020-23 के चौथे सेमेस्टर व सत्र 2019-22 के छठे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जानी है।
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने टीडीसी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की वोकेशनल परीक्षा-2022 के लिए अन्य जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। पांच जिलों में आनर्स, सब्सिडियरी की प्रायोगिक परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं।
मुजफ्फरपुर में एलएस कालेज में आनर्स के बीसीए व आइएमबी और सब्सिडियरी के केमिस्ट्री, बाटनी व इडी, एमडीडीएम कालेज में आनर्स के सीएनडी व आइएमबी और सब्सिडियरी के बाटनी, केमिस्ट्री, जूलाजी, एआइएसइ, सीएनएसइ, क्यूएफपीएस, एफएमएसएच व इडी की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है।
आरडीएस कालेज में आनर्स के इंड्रस्ट्रियल केमिस्ट्री व आइएफएएफ और सब्सिडियरी के फिजिक्स, केमिस्ट्री, बाटनी व जूलाजी की परीक्षा ली जाएगी। मोतिहारी में एमएस कालेज व एसएनएस कालेज, सीतामढ़ी में एसकेजी कालेज, वैशाली में आरएन कालेज हाजीपुर व बेतिया में एमजेके कालेज को केंद्र बनाया गया है।




