सेना बहाली की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

मुजफ्फरपुर : अग्निवीर सेना बहाली प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शुक्रवार को चक्कर मैदान परिसर में डीएम प्रणव कुमार व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान निदेशक सेना भर्ती बोर्ड कर्नल बॉबी जसरोटिया ने जानकारी दी कि सारी तैयारियां अंतिम चरण में है।

अभ्यर्थियों के आगमन, मार्सलिंग आवासन, दस्तावेज सत्यापन, दौड़, मेडिकल आदि के लिए अलग-अलग स्थान चिन्हित कर निर्मित किए गए है। डीएम ने बताया कि 2 नवंबर से प्रारंभ होने वाले इस भर्ती अभियान को लेकर जिला प्रशासन की सारी टीम मुस्तैद है।

अभ्यर्थियों के परिचालन सुविधा को लेकर एक बस भी उपलब्ध रहेगी। एक मेडिकल एम्बुलेंस के साथ-साथ पीएचइडी द्वारा यूरिनल और शौचालय की भी व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने एसडीओ व पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शहर कि ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित कर लें तथा बलों की प्रतिनियुक्ति करें। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल प्रमाण पत्र/औपबंधिक प्रमाण पत्र तथा अन्य सारे दस्तावेज जो अधिसूचना में दिया गया है लाना होगा।

1 नवंबर की अपराह्न 07 बजे से प्रवेश की अनुमति होगी। 2 नवंबर से सेना भर्ती शारीरिक परीक्षा प्रारंभ होगी। मुजफ्फरपुर आर्मी बोर्ड के अधीन 8 जिलों (मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी) के अभ्यर्थी 02 नंबर से 14 नवंबर तक स्थानीय चक्कर मैदान में होने वाली बहाली में भाग लेंगें।

सुरक्षा की बात करें तो सीसीटीवी कैमरा और बैरीकेडिंग पर्याप्त मात्रा में लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। रेलवे स्टेशन पर मे आई हेल्प यू डेस्क रहेगा।

चक्कर मैदान तक लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बस उपलब्ध कराई गयी है। उनके रात्रि आवासन के लिए पंडाल बनाया गया है। सभी 8 जिलों के लिए महिला अभ्यर्थियों के लिए दानापुर में तथा धर्म शिक्षक पंडित, मौलवी, गं्रथी एवं फादर के लिए कटिहार बहाली की जाएगी।

डीएम के निर्देश पर सफल, सुरक्षित व कदाचार मुक्त बहाली के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती जवानों के साथ होगी। चक्कर मैदान में डॉक्यूमेटेशन, मेडिकल जांच, मार्शलिंग और बैचिग एरिया में पंडाल का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

वहीं अभ्यर्थियों ने दलाल-बिचैलिया के चक्कर में न पड़ने का अनुरोध किया गया है। वे अपने कागज/दस्तावेज को अधिसूचना के अनुरूप क्रमवार (मूलरूप) में व्यवस्थित कर लें।

किसी प्रकार की कठिनाई एवं समस्या होने पर एआरओ हेल्प लाईन नं0- 91-8092828689 पर सम्पर्क कर सकते है। लगभग 4 हजार अभ्यर्थियों का प्रतिदिन शारीरिक परीक्षा ली जाएगी।

इस मौक पर एडीएम आपदा, एसडीओ, वरीय उप समाहर्ता प्रीति कुमारी और अभिषेक कुमार सूचना एवं डीपीआरओ दिनेश कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading