मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्टेडियम स्थित डीआरसीसी भवन में उद्योग विभाग द्वारा मेगा ऋण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में राज्य एवं जिला के अधिकारियों के साथ इंडियन बैंक के बिहार-झारखंड के क्षेत्र महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार शाही ने भाग लिया।
इस दौरान क्षेत्र महाप्रबंधक ने लाभार्थियों को वित्तीय अनुशासन का पालन करने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने लाभार्थियों के बीच स्वीकृति-पत्र का वितरण किया। इंडियन बैंक ने मुजफ्फरपुर जिले में 10 लाभुकों के बीच 1.05 करोड़ की स्वीकृति-पत्र का वितरण किया।
क्षेत्र महाप्रबंधक अमरेंद्र शाही ने बताया कि बैंक ने मुजफ्फरपुर अंचल अंतर्गत आने वाले जिलों में 74 लाभुकों को 7 करोड़ के ऋण राशि की स्वीकृति-पत्र का वितरण किया है। इस अवसर पर अंचल प्रमुख रेशम लाल चराया, सहायक महाप्रबंधक वीके सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।






