मुजफ्फरपुर : डीआरसीसी सभागार में गुरुवार को क्रेडिट मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें करीब दो सौ लाभुकों के बीच लोन स्वीकृति-पत्र वितरित किया गया।
अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग सह जिले के प्रभारी सचिव दीपक कुमार सिंह व उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित मौके पर मौजूद रहे।
पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा/महिला/एसटी एससी उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना आदि के तहत विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण मुहैया कराया गया है।
सभी ऋण प्रदाता बैंक के उप महाप्रबंधक भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने बताया कि लोन के स्वरूप में काफी अंतर आया है और यह ज्यादा सहज और लाभुकों के लिए हितकारी हैं।
उन्होनें बैंकों को धन्यवाद दिया और उन्हें और भी लोन क्रेडिट करने के संबंध में निर्देश भी दिया। उद्योग निदेशक ने बताया कि यह काफी शुभ घड़ी है जबकि आज कई उद्यमी इस क्रेडिट लोन से और भी आर्थिक रूप से मजबूत हो पाएंगें।
डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि जिला में उद्योग की अपार संभावनाएं है। उन्हें बैंकों द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से उद्यमी और भी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय बाजार में अपना परचम लहरा सकते हैं।

उद्योग निदेशक ने बताया कि सभी उद्यमी अपना रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद मिल सके।




