10 रुपये के सिगरेट के लिए ‘क’त्लेआम’: पटना में ब’दमाशों ने दुकानदार और उनके परिवार पर किया ताबड़तोड़ चा’कू से वार

राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब मामूली लेन-देन पर भी जान लेने से गुरेज नहीं किया जा रहा हैसोहगी गांव में रविवार की देर रात एक किराना दुकान पर सिगरेट के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक मोड़ ले लियाअपराधियों ने दुकानदार प्रमोद महतो, उनके पुत्र साहिल कुमार और राहुल कुमार पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया.

उधारी के पैसे मांगना पड़ा महंगा

पीड़ित दुकानदार प्रमोद महतो द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे अनुप कुमार नामक युवक दुकान पर आया और उधारी में सिगरेट मांगने लगाजब दुकानदार ने पूर्व के बकाया पैसे मांगे, तो विवाद शुरू हो गयाइसके बाद अनुप कुमार अपने करीब 8-10 साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर वापस लौटा और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया.

चाकू के वार से तीन घायल, गल्ले से लूटी नकदी

हमलावरों ने दुकानदार के पुत्र साहिल कुमार के पेट में और राहुल कुमार के ललाट (सिर) पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दियाशोर मचाने पर बदमाशों ने प्रमोद महतो को भी मारपीट कर घायल कर दिया और दुकान के गल्ले से करीब 50,000 रुपये लूटकर फरार हो गएजाते-जाते अपराधियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी.

48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

घटना के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती करायापुलिस ने अनुप कुमार, भोलू कुमार, लालू कुमार और सूरज कुमार सहित 8 अज्ञात के खिलाफ मामला (केस संख्या- 258/26) दर्ज कर लिया हैहालांकि, घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैंपुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी का दावा कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading