मुजफ्फरपुर. दो दिन पहले मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला था. परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया था. लेकिन अब इसी मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल युवक ओमकार सहनी की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी. इसकी पुष्टि डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे ने की है.
दरअसल, मुजफ्फरपुर के औराई में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला था. परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था. मृतक की पहचान पटसमा गांव निवासी नयागांव पंचायत के पटसमा निवासी ओंकार सहनी के रूप में हुई थ. युवक का प्रेम प्रसंग पंचायत के ही एक लड़की के साथ चल रहा था. जानकारी मिलने पर युवक को परिजनों ने बाहर भेज दिया था, पर फोन के माध्यम से उक्त लड़के को घर बुला लिया गया और यह घटना घट गई.
पूरे मामले में डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे ने बताया कि औराई में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आई है. पुलिस अपना कारवाई कर रही है. फिलहाल, आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं हुई है.




