नशे में हं’गामा करते एक गि’रफ्तार, पुलिस से भी किया दु’र्व्यवहार

मुजफ्फरपुर : मड़वन के करजा थाना क्षेत्र के चौक के पास से सोमवार शाम शराब पी’कर हं’गामा कर रहे मकदूमपुर कोदरिया के रामेश्वर सहनी को पुलिस ने गि’रफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से एक बोतल श’राब जब्त की गई। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में उसके श’राब पीने की पुष्टि हुई है। बताते हैं कि पुलिस के साथ भी उसने अ’भद्र व्यवहार किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि उसे मंगलवार को जे’ल भेजा जाएगा।

वहीं पानापुर ओपी क्षेत्र के कबिलपुर निवासी सुबोध राम को पुलिस ने शराब का धंधा करने और पीने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ओपी अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।

इधर देवरिया थाने के धरफरी गांव में छापेमारी कर दारोगा योगेन्द्र सिंह ने नंदकिशोर महतो व दिलीप महतो को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

वहीं बोचहां थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से देसी शराब व मिलावटी ताड़ी के साथ दो महिलाएं व चार पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

देसी शराब के साथ मिथिलेश देवी मझौली चौधरी टोला, कुन्ती देवी ककड़ा चक और रंजीत सहनी व जलिन्द्र राम राघो मझौली तथा मिलावटी ताड़ी के साथ राकेश चौधरी कर्णपुर उत्तरी व अर्जुन कुमार ककड़ा चक को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading