लिफ्ट से सातवीं मंजिल पर पहुंची और छत से सीधे नीचे कू’द गई शिक्ष‍िका

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के उत्‍क्रमित मध्‍य विद्यालय, हटवरिया में पदस्‍थापित शिक्ष‍िका ने पटना में खुदकुशी कर ली। शिक्षि‍का पटना के दानापुर में स्‍थ‍ित एक बहुम‍ंजिला भवन की लिफ्ट का इस्‍तेमाल कर सीधे सातवीं मंजिल की छत पर पहुंची और वहां से ही छलांग लगा दी। इस घटना में शिक्ष‍िका की मौके पर ही मौत हो गई।

सोनू पंजाबन: जिस्मफ़रोशी को जनता की सेवा बताने वाली औरत - BBC News हिंदीपिता ने पुलिस को बताई पूरी बात 

शिक्ष‍िका के पिता ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से विक्ष‍िप्‍त थी। शिक्ष‍िका का लंबे समय से इलाज चल रहा था। दवा का नियमित सेवन नहीं करने के कारण बीमारी और गंभीर होती चली गई थी। शिक्षिका का नाम शबनम राज था। वह मुजफ्फरपुर के अंतरदह की रहने वाली थी। उनकी उम्र करीब 32 साल थी और वे अविवाहित थीं।

आइजीआइएमएस में हो रहा था इलाज

शिक्ष‍िका पिछले महीने तक पटना के आइजीआइएमएस स्‍थ‍ित मनोचिकित्‍सा वार्ड में भर्ती थी। उनका इलाज चल रहा था। शिक्षिका के पिता ने बताया कि मंगलवार को वे अपनी बेटी को डाक्‍टर से दिखाने के लिए आइजीआइएमएस लेकर गए थे। वहां से वे आटो के जरिए दानापुर में अपने निवास पर लौटे। यहां वे आटो वाले को किराए के रुपए दे रहे थे। इसी बीच बेटी ने यह कदम उठा लिया।

मामले की जांच में जुटी है पुलिस

पिता के दिए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना मंगलवार की शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद शिक्ष‍िका का परिवार अपने गांव चला गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading