बिहार के 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी! खाते में आएंगे 1476 करोड़ सम्मान निधि

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत बिहार के 73 लाख से अधिक कृषक परिवारों को 1476 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे. प्रधानमंत्री गुजरात से यह राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे.

पटना में विशेष कार्यक्रम

पटना के ज्ञान भवन में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव के साथ विधानसभा अध्यक्ष तथा अन्य विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे. कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

किसानों को दिये जाते हैं 6000 रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं. यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है. इस साल की यह अंतिम किस्त किसानों के खातों में भेजी जा रही है.

बिहार के किसानों को अब तक 33000 करोड़

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिहार के किसानों को अब तक 33000 करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है.

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी की समस्या

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी नहीं होने के कारण कई किसान इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह जा रहे हैं. बिहार सरकार लगातार उन किसानों के फार्मर आईडी बनाने पर काम कर रही है, जिनका अभी तक आईडी नहीं बना है.

देशभर में 18680 करोड़ रुपये का वितरण

24वीं किस्त के अंतर्गत पूरे देश में 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे. यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी हुई है.

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

सरकार का प्रयास है कि अधिकतम किसानों तक योजना का लाभ पहुंचे. 24वीं किस्त जारी होने से बिहार के किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता मिलेगी और वे कृषि कार्यों में इसका उपयोग कर सकेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.