मुंगेर में पुलिस टीम पर ह’मला कर श’राबियों काे छु’ड़ाया गया पांच को हुए नामजद

कासिम बाजार थाना स्थित लल्लू पोखर गोढी टोला में शनिवार की देर शाम शराब तस्कर व शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस की गिरफ्त से पांच शराबियों को छुड़ा लिया। एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमादार चंद्रभान राय के बयान पर कासिम बाजार थाना में केस दर्ज कराया गया है। शनिवार को शहर में विधि व्यवस्था को संभालने में लगे कासिम बाजार थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह को सूचना मिली कि लल्लू पोखर गोढी टोला में कई लोग खुलेआम शराब पी रहे हैं।

Police Recruitment 2021 Bihar Constable Recruitment for 365 post | Police  Recruitment 2021: पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल |  Patrika Newsसूचना के बाद पुलिस पहुंची, छह शराबी व एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस सभी को वाहन पर बिठा रही थी तभी भीड़ पुलिस से उलझ गई। पुलिस टीम पर हमला कर भीड़ ने पांच शराबियों को छुड़ा लिया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक शराबी लल्लूपोखर गोढी टोला निवासी बिल्लो सहनी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम पर हमला करने, आरोपित को छुड़ाने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर जमादार के बयान पर कासिम बाजार थाना में केस दर्ज किया गया है। पांच लोगों को नामजद व एक दर्जन अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। कासिम बाजार थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के बयान पर केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया गया है।

6 नशेड़ी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी तारापुर (मुंगेर): थाना क्षेत्र के लौना लखनपुर कमरगामा व खुदिया में शनिवार की रात अभियान चलाकर छह लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। प्रशिक्षु दारोगा कुमारी खुशबू यादव की ओर से चलाए गए, इस अभियान में लौना के मणिलाल सिंह, धर्मेंद्र मांझी, नरेश मांझी, कमरगामा से अनिल सिंह मिल्की खानपुर से जयराम पासवान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराबियों को ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। मेडिकल जांच कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। सभी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading