मुजफ्फरपुर : सेना भर्ती रैली के दौरान रविवार को एक युवक मोबाइल पर बि’चौलिए से बात करते प’कड़ा गया। सेना के पदाधिकारी ने उसे काजीमुहम्मदपुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। वह समस्तीपुर जिले के हसनपुर के कालेनरपत नगर गांव निवासी राज कुमार दास का पुत्र नीतीश कुमार बताया गया है।
उत्तर बिहार के एआरओ सेना मेडल कर्नल बाबी जसरोटिया ने काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष को उचित का’र्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है। इधर, काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष दिगंबर कुमार ने सनहा दर्ज कर छानबीन कर पकड़े गए युवक को पीआर बांड पर उसकी मां के हवाले कर दिया।
पू’छताछ में मां ने पुलिस को बताया कि दौड़ निकालने से उ’त्साहित नीतीश भाई से बात कर रहा था। इससे सेना के अधिकारी ना’राज हो गए। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष से उसकी गलती मा’फ करने का आग्रह किया, लेकिन नहीं सुनी गई।
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि रविवार को अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आया नीतीश कुमार मोबाइल पर एक बिचौलिए से कई बार बात करते पाया गया।
अभ्यर्थियों को यह बताया गया है कि कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस, ब्लूटूथ का उपयोग नहीं करेगा। भर्ती रैली के दौरान इलेक्ट्रानिक डिजिटल वाच व मोबाइल का इस्तेमाल वर्जित है।
खुफिया द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। युवक को रैली के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करते पकड़ा गया। इस मामले में काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष दिगंबर कुमार ने बताया कि सेना की ओर से आवेदन मिला है।
उस पर सनहा दर्ज कर युवक को स्वजन के हवाले कर दिया गया है। वहीं, अग्निवीर भर्ती में शनिवार को फिर 85 युवक गलत प्रमाणपत्र के साथ पकड़े गए। उनका एडमिट कार्ड लेकर बाहर कर दिया गया।



