तोशानी टावर में गणपति पूजा की धूम, विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भव्य आरती का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के तोशानी टावर में गणपति पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां लगातार तीसरे वर्ष गणपति बप्पा की पूजा का आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें सोसाइटी के सदस्य और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

इस दौरान पूरा परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा और आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सदस्य पंकज धीर ने बताया कि लगातार तीसरे वर्ष गणपति पूजा का आयोजन हो रहा है और महिलाओं के व्रत के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि पूजा के साथ सुबह-शाम आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, सोसाइटी सदस्य दीपक पाहुजा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी सोसाइटी के लोगों में काफी उत्साह है।

तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ पड़ने के कारण इस बार पूजा थोड़ी देर से शुरू हुई, लेकिन बड़ी संख्या में लोग पूजा और आरती में शामिल हुए।

दीपक पाहुजा ने बताया कि पूजा के बाद डांस, म्यूजिक और गीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गणपति पूजा को लेकर समिति के सदस्य काफी उत्साहित हैं और पूरे श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। पूरा तोशानी टावर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयकारों से भक्तिमय बना हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading