अ’पराधियों ने बीबीगंज में स्कॉर्पियो सवार को गो’ली मा’री

मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज-भामासाह द्वार रोड के नंदपुरी में बुलेट बाइक सवार अ’पराधियों ने स्कॉर्पियो का गेट खोलकर चालक पर ता’बड़तोड़ फा’यरिंग कर दी।

चालक प्रशांत कुमार झा के पेट के निचले हिस्से में एक गो’ली लगी। वहीं स्कॉर्पियो सवार एक नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी के पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार बाल-बाल बच गए। इससे मौके पर अ’फरात’फरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भ’र्ती कराया गया है। फिलहाल चालक की स्थिति गं’भीर बनी हुई है।

गो’ली मा’रने की सूचना पर सदर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली। लोगों ने घ’टना को सत्य बताया। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ हा सका है कि बाइक सवार युवकों ने अदावत में गो’ली मा’री है या फिर लू’टपाट को लेकर गो’लीबारी की।

वहीं पुलिस को आशंका है कि रोडरेज में बुलेट सवार युवकों ने स्कार्पियो को घेरकर रोका और फिर गेट खोलकर गो’ली मा’र दी।

घ’टनास्थल वैशाली सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश सिंह के आवास से कुछ दूरी पर बताया गया है। प्रशांत के भाई टिंकू झा ने गो’ली मा’रने की बात की पुष्टि की है। बताया कि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

उसने जख्मी भाई को खून भी डोनेट किया है। स्थिति सामान्य होने पर वह घटना के संबंध में भाई से पूछताछ करेगा। वह सदर थाना के बीबीगंज का रहने वाला है।

थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि पुलिस घ’टनास्थल और अस्पताल दोनों जगह पहुंच चुकी है। घायल बहुत कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। जख्मी से पूछताछ कर आगे का’नूनी का’र्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading