सगे भाईयों ने कर दी युवती के प्रेमी की ह’त्या, बोली- मेरी आंखों के सामने ही उसे का’ट डा’ला

मोतिहारी. अभिषेक बारात के बहाने अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. दोनों रात के अंधेरे में मिल रहे थे इसी दौरान उसकी प्रेमिका के भाईयों ने उसे देख लिया. फिर क्या था पहले तो उसकी पिटाई की गई फिर निर्ममता की हदों को पार करते हुए हत्या कर दी गई और शव को ठिकाने लगा दिया गया. प्रेम प्रसंग में प्रेमी की निर्मम हत्या की ये घटना बिहार के पूर्वी चम्पारण जिला की है.

जिले के केसरिया थाना इलाके के दिलावरपुर गांव में 23 नबम्बर की रात को इस घटना को अंजाम दिया गया. हत्या की घटना को प्रेमिका के भाईयों जो कि मृतक के दोस्त भी थे अंजाम दिया और हत्या के बाद शव को नहर के किनारे फेंक दिया. मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना के धालोपाली गांव निवासी 20 बर्षीय अभिषेक कुमार केसरिया थाना के दिलावरपुर गांव निवासी प्रेमिका रंजना कुमारी से मिलने आया था. मिलन के दौरान प्रेमिका के भाईयों ने देख लिया. अभिषेक प्रेमिका के भाई आनंद मोहन सिंह का दोस्त था.

दोस्त के घर आने जाने के दौरान अभिषेक को आनन्द मोहन की बहन से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों चोरी छिपे मिला करते थे. दिलावरपुर गांव साहेबगंज के धालोपाली गंव सटे हुए है. दिलावरपुर गांव में आयी बारात में अभिषेक भी आया था. बारात से निकल कर वह प्रेमिका के घर मिलने पहुंच गया, जहां प्रेमिका के भाई छोटू ने दोनों को देख लिया और बडे भाई आनन्द मोहन को भी खबर कर दी. इसके बाद आनन्द मोहन और छोटू ने मिलकर अभिषेक की अपने घर में ही पिटाई शुरु दी. इस दौरान बहन रंजना को एक कमरे में बन्द कर दिया.

मारपीट करते हुए दोनों भाई अभिषेक को घर के पीछे ले गये और वहां ले जाकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अभिषेक के कपडे जैकेट जला दिया, साथ ही शव को मुजप्फरपुर के साहेबगंज थाना इलाके में नहर के किनारे फेंक दिया. शनिवार को शव मिलने पर केसरिया और साहेबगंज थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव के स्थान को निर्धारित कर सके, जिसके बाद साहेबगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेजा.

इस बीच प्रेमिका के घर वाले फरार हो गये. प्रेमिका अपने को घर में अकेला पाकर अपने मृतक प्रेमी के घर धालोपाली चली गयी है जहां प्रेमिका रंजना ने कहा कि उसके भाईयों ने ही प्रेमी अभिषेक की हत्या कुल्हाडी से काटकर किया है. वह अपने हत्यारे भाई आनन्द मोहन सिंह और छोटू को फांसी की सजा देने की गुहार लगाती दिखी. मृतक अभिषेक के चाचा के लिखित बयान पर केसरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.