मुजफ्फरपुर : 24 घंटे में दहेज के लिए दो विवाहिता की ह’त्या, ससुरालवाले फ’रार, दोनों के पति दूसरे राज्यों में करते हैं काम

मुजफ्फरपुर : एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दहेज मुक्त बिहार की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर गुरुवार को मुजफ्फरपुर में 24 घंटे में दहेज के लिए दो विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया। पहली घटना औराई थाना क्षेत्र के अलीनगर की है। एक महिला का कमरे में बेड पर पड़ा उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं, दूसरी घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर की है, जहां एक युवती की ससुराल में मौत हो गई।

muzaffarpur dowryपहली घटना में सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मृतका के मायके वाले दरभंगा से औराई पहुंचे। मृतका 28 वर्षीय फुलेश्वरी देवी के पति सियाराम पासवान दिल्ली में रहते हैं। फुलेश्वरी की चाची जैलेश देवी ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सास और बहू में अक्सर लड़ाई होती थी। सब ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। ससुराल वाले फरार हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

परिजनों ने बताया कि दो साल पहले फुलेश्वरी की शादी हुई थी। उसे एक बेटी है। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। फुलेश्वरी ये बात कई बार अपने मायके वालों को भी बताई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औराई थाना अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

अहियापुर में भी एक विवाहिता की मौत

वहीं, दूसरी घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर की है, जहां एक युवती की ससुराल में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल वाले घर छोड़कर भागे हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की, पता लगा कि मृत महिला 28 वर्षीय प्रियंका देवी के पति विजय कुमार दूसरे प्रदेश में रहते हैं। प्रियंका के भाई विकास ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दहेज को लेकर हमेशा विवाद होता था। खाना-पीना भी वो अलग ही बनाती थी। दहेज के चलते ही ससुराल वालों ने उसे मार डाला।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading