मुजफ्फरपुर : पांच दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में मतदान समाप्ति के बाद शील्ड इवीएम को राम दयालु सिंह कॉलेज में निर्धारित वज्रगृह में सुरक्षित रखा जाना है।
इसके लिए सोमवार को अघोरिया बाजार एवं हरिसभा चौक की ओर से रामदयालु की ओर आने वाले वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह पांच दिसंबर की शाम छह बजे से रात नौ बजे तक इस रूट पर सामान्य वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
इसे लेकर एसडीओ ने यातायात डीएसपी और यातायात थानेदार को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि आमगोला, मिठनपुरा, कलमबाग चौक की ओर से जाने वाली कोई भी पब्लिक वाहन अघोरिया बाजार से रामदयालु नगर की ओर नहीं जाएंगे,
वहीं मिठनपुरा रेलवे गुमटी, अघोरिया बाजार से कलमबाग चौक एवं अघोरिया बाजार से आमगोला की ओर जाएंगे।
अघोरिया बाजार से रामदयालु नगर की ओर से कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा। इसी तरह कच्ची-पक्की चौक से आरबीटीएस कॉलेज की ओर आने वाली पब्लिक वाहन को कच्ची-पक्की से रामदयालु नगर, भिखनपुरा मोड़ होते हुए खबड़ा की ओर जा सकेगी।




