बायोमेडिकल कचरा रखने के लिए बनेगा भवन, कचरा उठाने के लिए एजेंसी को मिलेगा टेंडर

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल समेत जिले के पीएचसी व सीएचसी में बायोमेडिकल कचरा इधर-उधर नहीं फेंके जाएं, इसके लिए कवायद शुरू हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग बायोमेडिकल कचरा को एक जगह एकत्र करने के लिए अलग से भवन तैयार कराएगा। इसके लिए विभाग की ओर से जगह उपलब्ध कराने को कहा गया है।

बताया गया है कि वह जगह अस्पताल के वार्ड और ओपीडी से अलग होना चाहिए। बायोमेडिकल कचरा के लिए अलग से एक भवन तैयार किया जाएगा। जिसमें इन कचरा को एकत्र किया जाएगा।

कचरा एकत्र होने के बाद जिन एजेंसी को उठाव के लिए टेंडर दिया जाएगा। वह हर सप्ताह में कचरा उठाव करेगी। सीएस डॉ.उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि इसके लिए स्थल चयन किया जा रहा है।

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीम निरीक्षण करने आएगी। स्थल पर सहमति बनने र काम शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक अस्पताल में कोई जगह नहीं चयन किया गया है, जहां बायोमेडिकल कचरा फेंका जा सके, इस कारण कचरा यत्र-तत्र फेंका जा रहा है।

इससे बीमारी फैलने का डर बना रहता है। सीएस ने कहा कि बायोमेडिकल कचरा के लिए भवन बनने से कचरा एक जगह रहेगा और किसी मरीज को परेशानी भी नहीं होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading