महागठबंधन की सरकार में बिहार की हालत खराब होती जा रही है : शाहनवाज हुसैन

मुजफ्फरपुर : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूरे बिहार के साथ कुढ़नी के मतदाताओं की भी पहली पसंद बीजेपी है।

महागठबंधन की सरकार में दिन ब दिन बिहार की हालत खराब होती जा रही है। यह सरकार बिना विजन और मिशन के चल रही है। वहीं केंद्र की बीजेपी सरकार वहां विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।

जनता की सेवा, जन का कल्याण और हर क्षेत्र का विकास बीजेपी सरकारों की पहली प्राथमिकता है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने बलरा, किशुन, दरियापुर काफेन समेत कई इलाकों में सघन जनसंपर्क किया।

अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में भी सैयद शाहनवाज हुसैन ने सघन प्रचार किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ और सबका विकास वाली पार्टी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading