पारू पीएचसी प्रभारी को लिपिक ने दी ध’मकी

मुजफ्फरपुर : पारू पीएचसी के प्रभारी को उसी अस्पताल के एक लिपिक ने फं’साने की ध’मकी दी है। इसके बाद पीएससी प्रभारी ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है।

पीएचसी प्रभारी ने पत्र में कहा है कि लिपिक उन्हें हर दिन ध’मकी दे रहा है। लेकिन मामले में कहीं से उनकी संलिप्तता नहीं है। इसकी जांच सीएस अपने स्तर से करवा सकते है।

प्रभारी ने पत्र में लिखा है कि लिपिक वाट्सएप पर आ’त्मदाह करने का भी मैसेज फैला रहा है। इसकी सूचना उन्हें अस्पताल के कर्मचारियों ने दी है। प्रभारी के पत्र के बाद सीएस ने जांच कमेटी का ग’ठन कर जांच करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading