मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने चंद्रहटी कॉलेज में स्व.साधु शरण शाही की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने वीआईपी प्रत्याशी नीलाभ के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने चंद्रहटी, कमतौल, रजला, बलिया, छाजन, मोहनी, गोरिया, केशरामा, कफेन, मधौल, खरौना, तारसन, खाखरा, पुरूषोत्तमपुर, अगनगर, महंत मनियारी, हरिशंकर मनियारी आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर वीआईपी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा।
उन्होंने जनता से युवा प्रत्याशी नीलाभ को जिताने की अपील की। कहा कि एनडीए प्रत्याशी और महागठबंधन प्रत्याशी को कुढ़नी की जनता ने पहले से नाकार दिया है।
मुकेश सहनी ने कहा कि एक युवा को अपना प्रत्याशी बनाए जो कुढ़नी की जनता के लिए संघर्ष करता है। वैसे युवा को अपना वोट देकर विधानसभा में पहुंचाए ताकि साधु बाबू वाले स्वर्णिम इतिहास को दोहराने का मौका मिले।
एक युवा को यहां से विधानसभा पहुंचाए ताकि कुढ़नी की समुचित विकास हो। साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि चुरा दही के साथ-साथ मछली भात के साथ पूरे बिहार से समाज को बांटने वाले को बेदखल करेंगे।
जनसंपर्क के दौरान वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, वीआईपी प्रत्याशी नीलाभ कुमार, राजपा जिला अधयक्ष राहुल आदित्य, युवा जिला अध्यक्ष सूरज कुमार, जीओएलयू, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शैलेंद्र कुमार, राष्ट्रीय सचिव मेनका रमन,सोनू शंकर, प्रवक्ता मो. कलामुद्दीन साह,पुष्कर,नरेंद्र कुमार मिश्रा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।






