मुजफ्फरपुर : शहर के धीरनपट्टी स्थित नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रेन्स विद्यालय परिसर में रविवार को वार्षिकोत्सव खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के हॉकी चैपिंयन प्रीति सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रही। इस दौरान विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्या मोनीदीपा मित्रा ने उनको फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। सर्वप्रथम प्रतिभागी बच्चों ने गणेश वंदना और मार्च पास्ट कर वार्षिकोत्सव खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस दौरान रेस, लॉन्ग जम्प, गोला थ्रो, डिस्कस थ्रो, लैमन स्पून, रिले रेस, हर्डल रेस, सैक रेस आदि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
150 मीटर फ्लैट रेस में सुशांत ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय व सौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लेमन स्पून रेस में रिधि ने प्रथम, वनशिका ने द्वितीय व तृतीय स्थान रुकैया परवीन ने हासिल किया।
हर्डल रेस (गर्ल्स) में पहला स्थान मिखा राज, दूसरा स्थान जयति व तीसरा स्थान निशा भारती ने प्राप्त किया।
हर्डल रेस (बॉयज) में पहला स्थान आशीष, दूसरा स्थान सौरव कुमार एवं तीसरा स्थान आदित्य ने प्राप्त किया। रिले रेस (बॉयज) में पहला स्थान ब्लू हाउस, दूसरा स्थान ग्रीन हाउस एवं तीसरा स्थान रेड हाउस प्राप्त किया।
रिले रेस (गर्ल्स) में पहला स्थान येलो हाउस, दूसरा स्थान ग्रीन हाउस एवं तीसरा स्थान रेड हाउस प्राप्त किया। खेल के पश्चात पहला स्थान ग्रीन हाउस, दूसरा स्थान येलो हाउस एवं तीसरा स्थान ब्लू हाउस प्राप्त किया।
बच्चों ने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान में मेडल प्राप्त किया। वहीं बच्चों ने अभिभावकों ने बच्चों को तालियों से उत्साहवर्धन किया।
विशेष अतिथि प्रीति सिंह ने कहा कि खेलों के प्रति बच्चों में काफी उत्साह है। हरियाणा, उड़ीसा की तुलना में बिहार खेल में काफी पीछे है। अभी बिहार को खेलों में आगे आने के लिए दस साल लग जाएंगे।
खेल के लिए बच्चों को अभिभावक व स्कूलों को सपोर्ट करने की जरूरत है। विद्यालय की प्राचार्या मोनीदीपा मित्रा ने बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए सक्रिय रही।
प्राचार्या ने अपने सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद देते हुए छात्र-छात्राओं को इस सफलता पर आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने सुंदर डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कोरियोग्राफर मुकेश शेरगिल ने डांस को कोरियाग्राफ किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों में काफी प्रतिभा है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे डांस सीखकर अपनी प्रतिभा को विकसित कर सकते है। इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।












