अपने पिता को किडनी डोनेट करने पर केंद्रीय मंत्री ने की रोहिणी आचार्या की तारीफ

नई दिल्ली : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ। बेटी मीसा भारती ने पिता लालू के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों के साथ शेयर किया। मीसा ने एक ट्वीट कर बताया, ‘पापा का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है, पापा अभी आइसीयू में हैं, होश में हैं और बातें कर पा रहे हैं।

वहीं मीसा ने अपनी बहन रोहिणी आचार्या के स्वास्थ्य की जानकारी भी ट्विटर पर शेयर किया और एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है।

वह पूरी तरह से स्वस्थ है। इस समय लालू की बेटी रोहिणी आचार्या की भी जमकर तारीफें हो रही हैं। बता दें कि रोहिणी ने ही अपने पिता को अपनी किडनी डोनेट किया है।

रोहिणी ने ऑपरेशन से पहले लालू के साथ एक फोटो ट्विटर पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा, ‘रेडी टू रॉक एंड रोल। विश मी गुड लक। अपने पिता के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली रोहिणी आचार्य की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी तारीफ की। गिरिराज सिंह ने 5 दिसंबर को रोहिणी की एक तस्वीर शेयर कर काफी प्रशंसा की।

मंत्री ने लिखा, ‘बेटी हो तो रोहिणी आचार्य जैसी, आप पर गर्व है। आप आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण होंगी। केंद्रीय मंत्री ने लालू की बेटी की तस्वीर शेयर की है जिसमें रोहिणी अपनी एक किडनी दान करने के बाद अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रही है।

उस तस्वीर में रोहिणी के साथ उनकी बड़ी बहन मीसा भारती भी खड़ी नजर आ रही हैं। राजद प्रमुख लालू की सर्जरी सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में हुआ। इस दौरान उनके बच्चे तेजस्वी यादव और मीसा भारती भी साथ रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.