मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर न्यूज के दो जोड़े ने बुधवार को अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हुए परिणय-सूत्र में बंधे। इस दौरान मुजफ्फरपुर न्यूज के संस्थापक प्रकाश कुमार सिन्हा-भावना स्वाति सपरिवार सहित मौके पर पहुंचकर उनके वैवाहिक जीवन व लंबी उम्र की कामना कर आशीर्वाद दिया।
वहीं मौके पर मुजफ्फरपुर न्यूज टीम भी मौजूद रहे। एक तरफ जहां नीरज संग स्वाति परिणय-सूत्र में बंधे। वहीं दूसरी तरफ मनोज संग रौशनी ने भी अग्नि को साक्षी मानकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। मुजफ्फरपुर न्यूज की टीम ने भी इनके वैवाहिक जीवन की कामना की।











