लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के कार्यो की डीडीसी ने की समीक्षा

मुजफ्फरपुर : समाहरणालय सभा कक्ष में बुधवार को डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत कार्यो की समीक्षा की।

समीक्षा क्रम में ठोस तरल कचरा प्रबंधन हेतु चिन्हित पंचायतों में सामग्री क्रय किए जाने व स-समय कार्यो को पूर्ण कराने का निर्देश सभी प्रखंड समन्वयक को दिया गया।

प्रखंड समन्वयक कांटी को कार्य में लापरवाही एवं रैंकिंग सही नहीं रहने के कारण कार्य सुधार तथा एक सप्ताह में अपेक्षित प्रगति का निर्देश दिया गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के कार्यो के संबंध में डीडीसी द्वारा पीपीटी के माध्यम से सभी प्रखंड समन्वयक एवं बीडीओ को प्रशिक्षण दिया गया। ई-ग्राम स्वराज के वेब पोर्टल पर सभी ग्राम पंचायतों का स्व मूल्यांकन कराया जाना है।

31 दिसंबर तक यह कार्य पूर्ण करने का समय निर्धारित किया गया है। पोर्टल पर एंट्री भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बेहतर कार्य करने वाले पंचायतों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त आवास योजना, आधार सीडिंग का भी समीक्षा हुई। मौके पर प्रभारी डीआरडीए निदेशक शहला मुस्तफा, डीपीआरओ पंचायत, डीपीआरओ जनसंपर्क, सभी बीडीओ जिला समन्वयक रंजीत कुमार साह, जिला सलाहकार विनय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading