पटना : पटना में बदमाश खु’लेआम दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम देकर फ’रार हो जा रहे है। अब आम इंसान ही नहीं खुद पुलिस भी चो’रों के नि’शाने पर आ गए।
कुछ ऐसा ही किस्सा पटना की सड़कों पर देखने को मिला, जब बाइक सवार बदमाश दि’नदहाड़े इंस्पेक्टर के हाथ से मोबाइल झ’पट कर फ’रार हो गए। सचिवालय थाना क्षेत्र में पुलिस पोस्ट के पास झ’पटमारों ने शुक्रवार को दि’नदहाड़े इंस्पेक्टर शंकर कुमार झा के हाथ से मोबाइल झ’पट लिया और भाग निकले।
इंस्पेक्टर ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे भा’गने में कामयाब रहे। वारदात के बाद इंस्पेक्टर ने सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने बताया कि झ’पटमारों की पहचान के लिए सीसीटीवी फु’टेज खंगाले जा रहे हैं।
मालूम हो कि इंस्पेक्टर शंकर कुमार झा पुलिस मुख्यालय में सेवारत हैं। वह कुम्हरार इलाके में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। नेहरू पथ पर सचिवालय पुलिस पोस्ट से सटे पुनाईचक दुर्गा मंदिर के पास बाइक सवार दो ब’दमाशों ने उनकी शर्ट के पाकेट से मोबाइल निकाल लिया और सचिवालय की तरफ भा’गने लगे।
इंस्पेक्टर ने इको पार्क तक उनका पीछा किया। इस दौरान उन्होंने शो’र भी मचाया, लेकिन किसी ने झ’पटमारों को द’बोचने की हिम्मत नहीं जुटाई। इंस्पेक्टर ने पहचान के तौर पर बाइक के पीछे बैठे ब’दमाश का हुलिया भी बताया है।

शहर से एक और घ’टना भी सामने आई, जिससे पता चलता है कि चोरों में साहस दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है क्योंकि अब पुलिस-प्रशासन को अंगूठा दिखाते हुए वाहन चो’र गि’रोह अब चोरी की बाइक दूसरे राज्यों में बेचने की बजाए श’राब त’स्करों को बेच रहे हैं।
शराब तस्कर उन बाइक का इस्तेमाल शराब की होम डिलीवरी में कर रहे हैं। चो’री की बाइक को शराब तस्करों को बे’चने वाले गि’रोह के तीन शा’तिरों को पत्रकारनगर थाने की पुलिस ने गि’रफ्तार किया है। तीनों की पहचान बेगुसराय के शाम्हो थाना क्षेत्र निवासी रोहित कुमार व अभिनव कुमार सिंह के रूप में हुई है।
दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लखीसराय के पीपरिया निवासी अभिषेक कुमार सिंह को गि’रफ्तार किया गया। अभिषेक के पास से चो’री की एक बाइक को भी ब’रामद किया गया, जिसे 24 नवंबर को पत्रकारनगर के चित्रगुप्त नगर से चो’री की गई थी।

