जे’ल में बं’दी की मौ’त मामले में चचेरे भाई पर ए’फआइआर

मुजफ्फरपुर : सेंट्रल जे’ल में मा’रपीट के बाद इलाज के दौरान हुए विचाराधीन बं’दी सुबोध कुमार पटेल उर्फ डब्बू पटेल की मौ’त मामले में शुक्रवार को मिठनपुरा थाने में प्रा’थमिकी द’र्ज की गयी है।

जेल अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता के लिखित शिकायत पर मिठनपुरा थानेदार श्रीकांत प्रसाद सिन्हा ने यह का’र्रवाई की है। एफआइआर में डब्बू पटेल के चचेरे भाई अभिषेक पटेल को आ’रोपित किया है।

मिठनपुरा पुलिस दर्ज प्रा’थमिकी के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है। थानेदार ने बताया कि केस के आइओ सेंट्रल जे’ल में बं’दियों का बयान दर्ज करेंगे।

दर्ज प्राथमिकी में जेल अधीक्षक ने बताया है कि नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी के रहने वाले बंदी अभिषेक पटेल और उसके चचेरे भाई सुबोध पटेल उर्फ डब्बू पटेल कपड़ा कारोबारी से डेढ़ करोड़ की रं’गदारी मांगने के केस में गि’रफ्तार होकर सें’ट्रल जे’ल में आये थे।

दोनों आपस में चचेरे भाई है, इस वजह से उन्हें एक ही वार्ड में रखा गया था। गुरुवार की दोपहर सवा तीन बजे अभिषेक पटेल व डब्बू पटेल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी।

इसके बाद वि’वाद इतना बढ़ गया कि अभिषेक ने डब्बू पटेल को बाथरूम के पास ध’क्का दे दिया। वह दीवार से टकरा कर जमीन पर गि’रकर बे’होश हो गया।

तुरंत डब्बू पटेल को इलाज के लिए कारा अस्पताल में लाया गया जहां, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

वहां, पहुंचते ही डॉक्टर ने मृ’त घोषित कर दिया। बंदी की मौ’त की घटना की जांच के लिए जेल अधीक्षक के प्रधान लिपिक आशुतोष कुमार, जे’ल उपाधीक्षक पंकज चौधरी, सहायक अधीक्षक नीरज कुमार पांडेय और सहायक लिपिक सत्येंद्र कुमार पांडेय के द्वारा किया गया। वार्ड और कारा के बंदियों का बयान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading