मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से ए’मबीए की छा’त्रा का अ’पहरण हो गया है। उसके नाना ने सदर थाने में शुक्रवार को प्रा’थमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मा’मले की छा’नबीन में जुट गयी है।
थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रा’थमिकी द’र्ज की गयी है। छात्रा की खोजबीन की जा रही है। पुलिस को दिये आ’वेदन में बताया गया है कि छात्रा आवेदक की नतनी है।
वह उनके घर पर ही रहकर एमबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। 12 दिसंबर की सुबह नौ बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी।सदर थाने में आवेदन देकर आ’शंका व्यक्त की गयी है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे ग’लत नी’यत से अ’पहरण कर लिया है।






