अ’पराधियों ने सैलून पर की अं’धाधुं’ध फा’यरिंग

मुजफ्फरपुर : शहर के जुब्बा सहनी पार्क के पास बोस कैंपस में स्थित एक सैलून पर शुक्रवार की शाम सात बजे अपराधियों ने अं’धाधुं’ध गो’लीबारी कर दी। घ’टना के समय सैलून खाली था। सिर्फ दो स्टाफ अंदर बैठे थे।

वहीं, संचालक का पुत्र तेजस किशोर सैलून में ही अपने लैपटॉप पर काम कर रहा था। गोलीबारी की आवाज सुनकर वह बाहर निकला। लेकिन, बदमाश तब तक फ’रार हो चुके थे।

स्थानीय लोगों से गो’लीबारी की सूचना मिलने के बाद मिठनपुरा थानेदार श्रीकांत प्रसाद सिन्हा पहुंचे। सैलून के बाहर कैंपस से पुलिस ने पांच खोखा बरामद किया है। गो’ली लगने से सैलून की कां’च टू’ट गयी है।

पुलिस ने घ’टना के दौरान अंदर मौजूद दोनों स्टाफ व संचालक के पुत्र से पूछताछ की है। सैलून में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब था। रात 10 बजे तक आसपास के इलाकों में लगे सी’सीटीवी फु’टेज को पुलिस ने खं’गाला।

प्रारंभिक जांच के दौरान सैलून के अंदर एक भी पिलेट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के चंद्रलोक चौक निवासी चंदन किशोर की पत्नी रीना किशोर ने एक माह पहले ही क्लब रोड स्थित बोस कैंपस में सैलून खोला है।

रीना ने बताया कि देर शाम सैलून से कस्टमर के निकल जाने के बाद वह एक रिसेप्शन के लिए कस्टमर का मेकअप करने गयी थी। इस बीच सूचना मिली कि सैलून पर गोलीबारी हो गयी है। उसका किसी से विवाद नहीं है। घटना को किसने अंजाम दिया है, इसकी उसे जानकारी नहीं है।

वहीं, संचालक के पुत्र तेजस किशोर का कहना है कि घटना के समय वह सैलून के अंदर ही लैपटॉप पर काम कर रहा था। चार-पांच बार तेज आवाज हुई तो स्टाफ ने बताया कि गोली चली है।

बाहर निकल कर देखा तो कांच टूटा था। मिठनपुरा थानेदार श्रीकांत प्रसाद सिन्हा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में गोलीबारी को लेकर दो बिंदु सामने आया है। पैसा लेन-देन या फिर जमीन को लेकर विवाद हो सकता है। सैलून संचालक से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही इस मामले में कुछ स्पष्ट कहा जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading