मुजफ्फरपुर : जिले के 148 वां स्थापना दिवस पर समाहरणालय स्थित कैंपस में सभी 15 वंचित दिव्यांगजनों का नाम चयन करके एसडीओ पूर्वी व पश्चिमी ने उनके बीच राशन कार्ड का वितरण किया।
इस दौरान प्रखंड बांद्रा के पंकज कुमार ठाकुर, फूल जहां खातून, प्रियंका कुमारी, रामपुकार राम, राकेश कुमार, औराई प्रखंड की संगीता कुमारी,मुशहरी प्रखंड के शकीब रहमान, मुरौल प्रखंड के राजा कुमार व कटरा प्रखंड के राकेश कुमार साह व पंकज कुमार सहित अन्य के बीच राशन कार्ड वितरण किया गया।
इन दिव्यांगजनों के पास राशन कार्ड नहीं था। इसके कारण इनको परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन सभी का नाम चयन करके चौबीस घंटे के अंदर राशन कार्ड सौंपा गया।
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी संघ के जिलाध्यक्ष विश्वास राज, जिला सचिव शांति मुकुल शर्मा, पूर्वी अनुमंडल अध्यक्ष पंकज ठाकुर, कटरा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार व बांद्रा प्रखंड महिला प्रकोष्ठ कोषांग प्रभारी विभा कुमारी समेत संघ के 30 से अधिक संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित थे।





