मुजफ्फरपुर : खबड़ा में तीन मंजिली छत से नीचे सड़क पर युवक को फें’कने के आ’रोप में फाइनेंस कंपनी के दो रिकवरी एजेंट को सदर थाने की पुलिस ने न्यायिक हि’रासत में जेल भेज दिया।
दोनों पर मृ’तक आसित कुमार की बहन रीशा कुमारी ने ह’त्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया गया कि आसित ने तीन माह पहले एक निजी फाइनेंस कंपनी से एक लाख रुपये का लोन लिया था।
ब्यूटी पार्लर के लिए लिए गए व्यावसायिक लोन की हर माह 5200 रुपये किस्त थी। आसित ने दिसंबर तक की किस्त जमा कराई थी, जबकि रिकवरी एजेंट का कहना था कि कि’स्त की राशि हर माह की तीन तारीख को देने का समय था, आसित यह राशि विलंब से देता था।
इसलिए उसके घर तगादा के लिए पहुंचे थे। रीशा कुमारी ने एफआईआर में पुलिस को बताया है कि चार रिकवरी एजेंट आए थे। उस समय आसित सोया हुआ था।
रिकवरी एजेंट आने के बाद हो हल्ला करने लगे। कुछ देर के बाद जोर की आवाज हुई और नीचे देखा तो उसका भाई छत से गि’रा हुआ था।



