कामरेड बैद्यनाथ ठाकुर की मनायी गयी प्रथम पुण्यतिथि

समस्तीपुर : बंगाली टोला स्थिति भाकपा कार्यालय में मंगलवार को कामरेड बैद्यनाथ ठाकुर की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। इसकी अध्यक्षता कॉमरेड गजेंद्र प्रसाद चौधरी ने की।

बता दें कि पिछले वर्ष 10 जनवरी को आज के ही दिन उनका निधन हो गया था। श्रद्धांजलि सभा में रोसड़ा के अंचल मंत्री अनिल कुमार महतो, विनोद कुमार विनय, शंकर राय, रामअवतार ठाकुर, जगत नारायण प्रसाद, शत्रुघ्न पणजी, महेंद्र राय, नौजवान संघ के जिला सचिव संजय कुमार, अनिल प्रसाद,

मो. शहीद अंसारी, रामप्रीत पासवान, अवधेश महतो, सुधीर कुमार देव, राम रतन सिंह राकेश, छात्र नेता अर्जुन कुमार, जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, रोसड़ा के निर्वाचित वार्ड पार्षद लक्ष्मण पासवान के अलावा

राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो, और प्रोफेसर बसंतराय, कामरेड बैधनाथ ठाकुर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वर्तमान केंद्र सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ अनवरत संघर्ष करते रहने का संकल्प लिया।

वहीं, 15 जनवरी को होने वाले जिला कार्यकारिणी की बैठक में नवीकरण के कार्य को सम्पन्न करने का आह्वान किया। अंत में कॉमरेड रामचंद्र राय ने कॉमरेड बैद्यनाथ ठाकुर के प्रति 2 मिनट का मौन रखा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.