मुजफ्फरपुर : नवनिर्मित सिटी पार्क में टिकट घर बनकर तैयार हो गया है। आने वाले दिनों में लोगों को पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क देना पड़ेगा। फिलहाल प्रवेश मुफ्त है। नगर आयुक्त नवीन कुमार के मुताबिक टिकट पर इंट्री का मकसद पार्क में असामाजिक तत्वों की आवाजाही को रोकना है।
टिकट के लिए मामूली शुल्क रखा जाएगा। स्मार्ट सिटी की योजना के तहत सिटी पार्क के पुनर्विकास पर 78 लाख खर्च हुए हैं। बीते एक जनवरी से कुछ दिन पहले असामाजिक तत्वों ने पार्क में लगाए गए दर्जनों पेड़-पौधे को तहस-नहस करने के साथ ही लाइट आदि को नुकसान पहुंचाया था। पार्क में नशेड़ियों का मजमा लग रहा था। इसे देखते हुए पार्क में प्रवेश के लिए टिकट की व्यवस्था का निर्णय लिया गया है, ताकि अवांछित प्रवेश को रोका जा सके।
सिटी पार्क की बाहरी दीवार पर जल-जंगल और हरियाली की खूबसूरत बीते एक जनवरी से कुछ दिन पहले पेंटिंग बनाई गई है। यह खासकर बच्चों असामाजिक तत्वों ने पार्क में लगाए गए को खूब आकर्षित कर रही है। साथ ही दर्जनों पेड़-पौधे को तहस-नहस करने दीवार के पास खड़े होकर लोग सेल्फी के साथ ही लाइट आदि को नुकसान भी ले रहे हैं।





