मुजफ्फरपुर। जिले के सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग की मांग पर यहां कर्मचारी व अधिकारियों के लिए नई कॉलोनी का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेज दिया। गया है। यह नई कॉलोनी दामुचक में। बसेगी और इसमें ए से लेकर ई तक कुल पांच श्रेणियों के आवास बनेंगे।
इसी वित्तीय वर्ष में इसकी स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है। आवास का सं’कट झे’ल रहे जिले के अधिकारी व कर्मचारियों की समस्या अगले साल तक खत्म हो जाएगी। जिला प्रशासन ने 32 करोड़ रुपये से एक नई कॉलोनी बसाने का निर्णय लिया है। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने स्टाफ क्वार्टर के लिए जिले से प्रस्ताव की मांग की थी।
डीएम प्रणव कुमार ने इसके बाद भवन निर्माण विभाग से प्रस्ताव तैयार कराया है। इस प्रस्ताव के अनुसार नई कॉलोनी में तीन श्रेणी सी, डी व ई अधिकारियों के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि ए व बी श्रेणी का आवास कर्मचारियों को आवंटित किया जाएगा।
वर्तमान में जिले में दो स्टाफ क्वार्टर हैं। एक क्वार्टर दामुचक में ही है, जो कलेक्ट्रेट स्टाफ के लिए है। दूसरा क्वार्टर सिकंदरपुर में है, जो कमिश्नरी स्टाफ के लिए है। दामुचक स्थित कई क्वार्टर इतने जर्जर हैं कि उसमें से कई को प्रतिबंधित कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट स्टाफ के लिए क्वार्टर की कमी हो गई है।

सामान्य प्रशासन के निर्देश पर हुए आकलन में बताया गया है कि अगले पांच साल में जिले को कम से कम तीन सौ आवास की जरूरत पड़ेगी, तभी आवास आवंटित होगा।



