बेगूसराय में प’त्थर से कू’चकर पान दुकानदार की ह’त्या….

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में पुलिस लगातार अपराध  पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है. लेकिन लगता है कि बदमाशों को किसी का खौफ नहीं है. हत्या और लूटपाट की वारदातें आम हो चली है. ऐसा ही एक और मामला तेघड़ा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक पान दुकानदार को अपना निशाना बनाया. मृतक के परिजनों का कहना है कि पत्थर से सिर में वार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Thumbnail imageबेगूसराय में पान दुकानदार की हत्या: अपराधियों ने एक चाय दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव मे बीती रात की है. मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौड़ा निवासी रामलखन राय के पुत्र फूल कुमार राय उर्फ फूलो के रूप में की गई है.

दुकान का सारा सामान ले गए साथ: बदमाशों ने दुकानदार की हत्या कर दुकान में रखे सामानों को लूट लिया. इस संबंध मे मृतक के भतीजे और गावं के पूर्व सरपंच चंद्रमनी कुमार उर्फ पप्पू ने बताया कि फूलो एनएच के किनारे चाय पान की दुकान चलाया करते थे और यह काम काफी लंबे समय से करते आ रहे थे.

पुलिस कर रही मामले की जांच: दुकानदार की हत्या की जानकारी परिजनों को देर रात लगी. जिसके बाद इसकी जानकारी तेघड़ा थाने की पुलिस को दी गई. जिसके बाद तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि दुकानदार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.