मकर संक्रांति के बाद नहीं घटेगी ठंड, धूप निकलने से भी राहत नहीं

पटना. प्रदेश में सर्दी बदस्तूर जारी है. पड़ाहों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते पूरा बिहार अभी गलन वाली ठंड से कांप रहा है. आलम ये है कि बिहार में जम्मू और दिल्ली से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है. राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, भागलपुर, पश्चिम चंपारण और सबौर, सहित कुल 11 जिलों में दिन का तापमान और रात का तापमान जम्मू, दिल्ली, देहरादून से भी कम रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विज्ञान विभाग पटना के अनुसार दोपहर में हल्की धूप निकल रही है पर वातावरण में कनकनी ज्यादा है. जो नुकसान पहुंचा सकती है. इस दौरान सावधान नहीं रहने से ठंड लग सकती है. आने वाले दो तीन दिनों तक ठंड ऐसे ही बरकरार रहेगी. राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य हिस्सों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. वहीं, पूर्वोत्तर इलाकों में भी ठंड की स्थिति बनी हुई है.

Rajasthan Weather changing due to western disturbance when it rain | Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बार-बार बदल रहा मौसम, शेखावाटी में फिर गिरा पारा, कब होगी बारिश | Patrika News

जानिए आज के मौसम का हाल
शनिवार यानी आज 14 जनवरी को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भागों में कोल्ड डे की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज पटना में मौसम पूरे दिन साफ रहेगा.दोपहर 1 बजे के आसपास दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दोपहर 2 बजे से हवा पश्चिम दिशा से 18 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी. पूरे दिन 14 किमी की औसत दृश्यता के साथ विजिबिलिटी अच्छी रहने की उम्मीद है. सूर्योदय सुबह 6:31 बजे और सूर्यास्त शाम 5:24 बजे होने के कारण कुल 10 घंटे और 53 मिनट का दिन होगा. वहीं हवा की गुणवत्ता 157 से 225 के बीच रहने वाली है.

अभी कोहरे से निजात नहीं
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि शेष स्थानों पर 15 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है. बिहार में तेज रफ्तार के साथ पछुआ हवा का प्रवाह जारी है. प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. मैदानी इलाकों में मौसम पर हो रहा ये असर पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी का असर है.

स्वास्थ्य को लेकर रहें सावधान
बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों के जनजीवन को काफी प्रभावित कर रखा है. मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों से अपील की है कि जब तक कोई जरूरी काम ना हो तब तक घर से बाहर नहीं निकले. इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों को भी ठंड से बचकर रहने की हिदायत दी गई है.

वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को रात और सुबह के समय बाहर निकलने और वाहन चलाने में सावधानी बरतने की सलाह दी है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 जनवरी तक बिहार में अलग-अलग स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई है. शीतलहर और प्रचंड ठंड के साथ सर्दी के बीच बच्चों के सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading