मुजफ्फरपुर : विश्व सनातन सेना मुजफ्फरपुर के तत्वाधान में बनारस बैंक चौक पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा श्रीरामचरितमानस और मनुस्मृति का अ’पमान किये जाने के वि’रोध में सं’गठन के तिरहुत प्रमंडल प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में बिहार के शिक्षा मंत्री का पु’तला द’हन किया गया।
मौके पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारी अनिल कुमार,महंत कृष्ण दास और साकेत सिंह ने शिक्षा मंत्री के बयान की भ’र्त्सना की। वहीं बिहार सरकार को चे’ताया कि हिन्दू युवा अब जाग चुका है और शिक्षा मंत्री का विरोध ऐसे ही च’रणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। इस मौके पर रवि पटेल, पवन सिंह, दीपू केसरी,अविनाश कुमार जयसवाल, सुमित ठाकुर, राहुल कुमार, भरत चौधरी, निशू, राजा आदि मौजूद रहे।







